कल से स्वगणना शुरू,नागरिक घर बैठे भर सकेंगे जानकारी:पोर्टल रात 12 बजे से होगा ऑन,पंजीकरण करना होगा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 07, 2026
बुलंदशहर में भारत सरकार की प्रस्तावित जनगणना 2027 को डिजिटल और सरल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी क्रम में प्रदेश में स्वगणना (Self Enumeration) की सुविधा 7 मई 2026 से शुरू हो रही है। इसके तहत नागरिक अब घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए जनगणना से जुड़ी जानकारी स्वयं भर सकेंगे। प्रशासन के अनुसार, यह पहली बार है जब जनगणना प्रक्रिया में स्वगणना की व्यवस्था लागू की गई है। इससे पूरी प्रक्रिया के अधिक पारदर्शी, तेज और सुविधाजनक होने की उम्मीद है। नागरिकों को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के लिए परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर भरना अनिवार्य होगा, जबकि ईमेल आईडी वैकल्पिक रहेगी। एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही परिवार का पंजीकरण किया जा सकेगा, जिसका सत्यापन ओटीपी के माध्यम से किया जाएगा।स्वगणना के दौरान नागरिक अपनी पसंद की भाषा का चयन कर सकेंगे, लेकिन एक बार चयन के बाद इसे बदला नहीं जा सकेगा। आवेदक को अपने घर का पूरा पता भरने के साथ मानचित्र पर सटीक लोकेशन भी चिन्हित करनी होगी।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026