बुलंदशहर में चार्ज लेने के बाद पहला दौरा:कमिश्नर 12 फरवरी को कलेक्ट्रेट का निरीक्षण करेंगे,तैयारियां तेज...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 10, 2026
बुलंदशहर। नव नियुक्त मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी 12 फरवरी को कलेक्ट्रेट का निरीक्षण करेंगे। चार्ज संभालने के बाद यह उनका पहला कलेक्ट्रेट दौरा होगा, जिसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पिछले दो दिनों से कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। कर्मचारी कार्यालयों, गलियारों और बाहरी परिसर की साफ-सफाई में जुटे हैं। कलेक्ट्रेट के बाहर से गंदगी हटाई जा रही है, साथ ही कई स्थानों पर रंगाई-पुताई और मरम्मत का कार्य भी कराया जा रहा है। अधिकारियों ने निरीक्षण से पहले सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। फाइलों की साज-सज्जा, कार्यालयों की उचित व्यवस्था और आगंतुक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि निरीक्षण के दौरान कोई कमी न रहे मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के कार्यालयों की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। उनके इस दौरे को लेकर प्रशासनिक महकमे में दिनभर गहमागहमी बनी हुई है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026