खुर्जा के बड़ागांव में मिला 12 फुट लंबा अजगर:वन विभाग ने जंगल में छोड़ा,ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों ने देखा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 20, 2025
बुलंदशहर के खुर्जा स्थित बड़ागांव में एक 12 फुट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। यह घटना बड़ागांव के एक ईंट भट्ठे पर हुई। भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों ने एक विशाल पीले रंग के अजगर को देखा। उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को काबू किया। वन क्षेत्राधिकारी आदित्य सिंह के अनुसार, अजगर की लंबाई लगभग 12 फुट और वजन करीब 100 किलोग्राम था। अजगर को पकड़ने के बाद पलराझाल वन रेंज क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सर्दियों में ठंड बढ़ने पर अजगर अक्सर धूप सेंकने के लिए जंगल से बाहर आ जाते हैं।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026