बुलंदशहर में तेज बारिश, उमस और गर्मी से मिली राहत:तापमान गिरकर 12 डिग्री पहुंचा, अगले 3-4 दिन बारिश का अलर्ट...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 07, 2026
बुलंदशहर में तेज बारिश, उमस और गर्मी से मिली राहत:तापमान गिरकर 12 डिग्री पहुंचा, अगले 3-4 दिन बारिश का अलर्ट
बुलंदशहर में पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को शनिवार शाम राहत मिली। शाम करीब 4 बजे अचानक मौसम बदला। गड़गड़ाहट के साथ आसमान में काले बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। 37 से 25 डिग्री पहुंचा तापमान बारिश से पहले शहर का अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस था। बारिश के बाद तापमान गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अचानक 12 डिग्री की गिरावट से मौसम में हल्की ठंडक महसूस हुई। लोगों ने बारिश का आनंद लिया और गर्मी से राहत मिलने पर उनके चेहरे खिल उठे।
Related Articles
बुलंदशहर में कृषि विभाग का खाद-बीज दुकानों पर जांच अभियान:गुणवत्ता जांचने के लिए लिए जा रहे नमूने, विक्रेताओं में हड़कंप...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 23, 2026
बचपन से एक साथ जिए और एक साथ ही मरे:नोएडा से लौटे थे प्रियांशु और सुमित, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी उलझी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 23, 2026
फर्जी फर्म बनाकर 1.22 करोड़ की जीएसटी चोरी:बुलंदशहर में 25 हजार का इनामी समेत दो गिरफ्तार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • October 22, 2026