नकली नोट चलाने वाला गिरफ्तार:11500 रुपए बरामद,500 का नोट 250 में खरीदकर छोटी दुकानों पर चलाता था...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 27, 2025
बुलंदशहर में खुर्जा देहात पुलिस ने अगवाल फ्लाईओवर के पास से एक युवक को नकली नोटों के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान हरदोई जनपद के बरनई चतरखा निवासी ध्रुव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 11,500 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। पूछताछ में ध्रुव ने खुलासा किया कि वह और उसका साथी अंशुल आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर चाय-गुटखे की दुकान चलाते हैं। वहीं उनकी मुलाकात रिंकू नाम के व्यक्ति से हुई। रिंकू ने अधिक मुनाफे का लालच देकर उन्हें नकली नोट सप्लाई करना शुरू किया। आरोपी 500 रुपये का नकली नोट 250 रुपये में खरीदता था। फिर इन नोटों को छोटी दुकानों, ढाबों और होटलों में चलाता था। ध्रुव ने माना कि वह लंबे समय से इस धंधे में शामिल था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खुर्जा देहात में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब तक वह कई हजार रुपये के नकली नोट बाजार में चला चुका है। पुलिस अब फरार आरोपी अंशुल और मुख्य सप्लायर रिंकू की तलाश कर रही है।
Related Articles
अरनिया ब्लॉक के ढगपुरा में भाजपा शिविर आयोजित:पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर 24 घंटे का कार्यक्रम आयोजित...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 14, 2026
बुलंदशहर के औरंगाबाद में गैस सिलेंडर की किल्लत:कालाबाजारी के आरोपों पर HP एरिया मैनेजर ने की गोदाम की जांच...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 14, 2026
औरंगाबाद में डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई गई:लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 14, 2026