बुलंदशहर में शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष:11फायरिंग में एक युवक की मौत, आरोपी की तलाश जारी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 22, 2026
जहांगीराबाद कस्बे में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, जहांगीराबाद कस्बे में कुछ युवक शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान शिवम सैनी और मनीष सैनी के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि शिवम सैनी ने मनीष सैनी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से मनीष सैनी गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल मनीष को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जहांगीराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि जहांगीराबाद पुलिस को मनीष सैनी को गोली लगने की सूचना मिली थी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से पूछताछ में सामने आया है कि शराब पार्टी के दौरान मृतक मनीष सैनी और आरोपी शिवम सैनी के बीच कहासुनी हुई थी। इसी कहासुनी के दौरान शिवम सैनी ने मनीष सैनी पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम सहित तीन अन्य टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026