जहांगीराबाद में सड़कें धंसीं, गड्ढों में फंस रहे वाहन, बढ़ा खतरा : पहली बारिश में उखड़ी 1.09 करोड़ की जल निगम योजना...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
July 10, 2026
पहली बारिश में उखड़ी 1.09 करोड़ की जल निगम योजना:जहांगीराबाद में सड़कें धंसीं, गड्ढों में फंस रहे वाहन, बढ़ा खतरा
जहांगीराबाद नगर में 1.09 करोड़ रुपये की लागत से बिछाई गई जल निगम की नई पेयजल पाइपलाइन योजना की गुणवत्ता पर पहली ही बारिश में सवाल उठ गए हैं। पाइपलाइन बिछाने के बाद मरम्मत की गई सड़कें एक ही बारिश में उखड़ गईं, जिससे जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इन गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन, ई-रिक्शा और अन्य वाहन फंस रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। बुलंदशहर बस स्टैंड से सरदार गंज तक 300 मिमी व्यास की मुख्य पाइपलाइन बिछाने के लिए कई प्रमुख मार्गों की सड़कें खोदी गई थीं। कार्य पूरा होने के बाद इन सड़कों की मरम्मत की गई थी, लेकिन पहली ही बारिश में पैचवर्क उखड़ गया और कई स्थानों पर सड़क धंस गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदार मुकेश सिंघल, विकास कंसल और सोनू कंसल का आरोप है कि घटिया गुणवत्ता के कारण सड़क टिक नहीं सकी। उनका यह भी कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी होने के बावजूद जनप्रतिनिधियों ने इस मुद्दे पर कोई ठोस पहल नहीं की है। लोगों में नाराजगी बढ़ रही है क्योंकि सड़कें बदहाल होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने जल निगम और संबंधित विभाग से क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने की मांग की है। इस बारे में जल निगम के अवर अभियंता लोकेश कुमार का कहना है कि बुधवार को ही उन्होंने साइड का निरीक्षण किया था, कई स्थानों पर सड़क खड़ी मिली है। ठेकेदार को इसका पुनःनिर्माण करने को कहा गया है।
Related Articles
बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026