बुलंदशहर में तेज हवा के साथ बारिश हुई:10 प्रतिशत बच्चे ही स्कूल आए,गुलावठी में जलभराव से कारोबार ठप...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 02, 2025
बुलंदशहर के गुलावठी में सोमवार को हुई बारिश ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी। नाले-नालियों की खराब सफाई के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया।बाजार में पानी भरने से दुकानदारों का रोजाना का लाखों का कारोबार प्रभावित हुआ। ग्राहकों की आवाजाही न होने से दुकानदार पूरा दिन इंतजार करते रहे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी पशु पैंठ का कारोबार भी ठप रहा। सरकारी कार्यालयों में फरियादियों की संख्या बहुत कम रही।
शैक्षणिक संस्थानों में भी बारिश का असर देखा गया। स्कूल-कॉलेज खुले रहे, लेकिन छात्रों की उपस्थिति मात्र 10 प्रतिशत रही। सोमवार को बैंकों में आम दिनों की तुलना में ग्राहकों की भीड़ नहीं दिखी।
Related Articles
अरनिया ब्लॉक के ढगपुरा में भाजपा शिविर आयोजित:पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर 24 घंटे का कार्यक्रम आयोजित...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 14, 2026
बुलंदशहर के औरंगाबाद में गैस सिलेंडर की किल्लत:कालाबाजारी के आरोपों पर HP एरिया मैनेजर ने की गोदाम की जांच...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 14, 2026
औरंगाबाद में डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई गई:लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 14, 2026