औरंगाबाद में सैकड़ों उपभोक्ता सिलेंडर के लिए भटक रहे:गैस एजेंसी ने 10 अप्रैल तक की बुकिंग रद्द की...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 29, 2026
बुलंदशहर के औरंगाबाद स्थित प्रिंस एचपी गैस एजेंसी ने 10 अप्रैल तक की सैकड़ों गैस बुकिंग तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। इस निर्णय से उपभोक्ता सिलेंडर प्राप्त करने के लिए भटक रहे हैं। उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप लगाया है। एजेंसी के इस कदम से सैकड़ों उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि बुकिंग रद्द होने के बावजूद कई उपभोक्ताओं को उनके मोबाइल पर गैस डिलीवरी के संदेश प्राप्त हुए हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि एजेंसी कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं के सिलेंडरों की कालाबाजारी की गई है। बुकिंग रद्द होने के बाद से उपभोक्ता सिलेंडर लेने के लिए घंटों तक एजेंसी पर चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। जब वे एजेंसी कर्मियों से शिकायत करते हैं, तो उन्हें टरका दिया जाता है। उपभोक्ताओं ने इस पूरे मामले की शिकायत पेट्रोलियम मंत्रालय में भी दर्ज कराई है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026