बुलंदशहर में सिकंदराबाद हाईवे पर हादसे में एक की मौत:ट्रक की टक्कर से मिनी बस-फॉर्च्यूनर पलटी, 10 घायल...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 21, 2025
बुलंदशहर में गुरुवार देर शाम सिकंदराबाद के नेशनल हाईवे पर बिलसुरी के पास एक सड़क हादसा हुआ। एक बेकाबू ट्रक ने सामने जा रही मिनी बस में टक्कर मार दी, जिससे ट्रक, मिनी बस और साथ चल रही फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गईं। इस हादसे में भाजपा विधायक अनिल शर्मा के करीबी प्रदीप ठाकुर के बाउंसर की मौत हो गई। मिनी बस और ट्रक में सवार करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी, पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को तुरंत हटवाकर यातायात सुचारू कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में था और चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया। ट्रक ने मिनी बस को सीधी टक्कर मारी, जिसके बाद पीछे से आ रही फॉर्च्यूनर कार भी इसकी चपेट में आ गई।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026