बुलंदशहर में नाबालिग से रेप,10 साल की सजा:सात साल पुराने केस में पाक्सो कोर्ट का फैसला...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 13, 2025
बुलंदशहर की पाक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के सात साल पुराने मामले में फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और 33,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। यह मामला वर्ष 2017 का है। अभियुक्त शावेज, जो मौहल्ला दौजी वाली पोखर, मुक्तिवाड़ा थाना शिकारपुर का निवासी है, ने कोतवाली नगर क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। इस संबंध में 21 अक्टूबर 2017 को थाना कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच पूरी की और 15 दिसंबर 2017 को अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। विचारण के दौरान अदालत में दो गवाहों के बयान दर्ज किए गए, जिन्होंने अभियुक्त के अपराध को प्रमाणित किया। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) ओमप्रकाश वर्मा की अदालत में हुई। सभी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अभियुक्त शावेज को दोषी ठहराया गया।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026