बुलंदशहर में 10 दिन बाद एक्यूआई 300 से नीचे:शहरवासियों को धुंध, जलन और सांस की दिक्कतों से मिली राहत...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 18, 2025
बुलंदशहर के निवासियों को शुक्रवार को प्रदूषण से राहत मिली। दस दिनों के बाद पहली बार शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 से नीचे दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, बुलंदशहर का औसत AQI 293 रिकॉर्ड किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी से नीचे आने का संकेत है। पिछले दस दिनों से शहर की वायु गुणवत्ता लगातार 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई थी। इस दौरान AQI लगातार 320 से 404 के बीच दर्ज किया जा रहा था, जिससे शहर में धुंध, धूल और जहरीली हवा का प्रकोप था। वायु गुणवत्ता में यह सुधार बीती रात चली हल्की हवाओं और तापमान में मामूली गिरावट के कारण दर्ज किया गया है। उच्च प्रदूषण के कारण पिछले कई दिनों से शहर में आँखों में जलन, सांस फूलने की शिकायत, गले में खराश और सुबह के समय घनी धुंध जैसी समस्याएँ लगातार बढ़ रही थीं। AQI के 300 से नीचे आने के बाद इन समस्याओं में मामूली सुधार देखा गया है। सुबह की धुंध पहले की तुलना में हल्की रही और दृश्यता में भी सुधार हुआ। पिछले एक सप्ताह के आंकड़ों के अनुसार, 8 नवंबर को AQI 307 था। यह 9 नवंबर को 310, 10 नवंबर को 308, 11 नवंबर को 358, 12 नवंबर को 340, 13 नवंबर को 321 और 14 नवंबर को 404 तक पहुंच गया था। 15 नवंबर को यह 360 दर्ज किया गया था।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026