बुलंदशहर में पुलिस का विशेष अभियान:ड्रिंक एंड ड्राइव पर 10 हजार जुर्माना और जेल,2 दिन में 137 चालान...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 18, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव और ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर ट्रैफिक और स्थानीय पुलिस ने 16 और 17 मई को यह कार्रवाई की। इस दौरान कुल 137 वाहनों का चालान किया गया। अभियान के तहत, नशे में वाहन चलाने वाले 40 चालकों पर कार्रवाई हुई। इसके अतिरिक्त, तेज हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वाले 97 वाहनों के भी चालान काटे गए। सीओ ट्रैफिक पूर्णिमा सिंह ने बताया कि ड्रिंक एंड ड्राइव एक गंभीर अपराध है। उन्होंने चेतावनी दी कि पकड़े जाने पर 10,000 रुपये का जुर्माना और जेल की सजा हो सकती है। पुलिस ने सभी से सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। यह चेकिंग अभियान खुर्जा के अगवाल कट NH 34 पर चलाया गया। सीओ ट्रैफिक पूर्णिमा सिंह ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026