बुलंदशहर में 10 दवा नमूने जांच में फेल:148 का हुआ परीक्षण,सिट्राजीन और एंटीबायोटिक में कम सक्रिय रसायन मिले...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 03, 2025
बुलंदशहर में दवाओं के 10 नमूने गुणवत्ता जांच में विफल पाए गए हैं। इनमें सिट्राजीन और एंटीबायोटिक जैसी दवाएं शामिल हैं। जांच में इन दवाओं में मानक से कम सक्रिय रासायनिक तत्व मिले हैं। बुलंदशहर के ड्रग इंस्पेक्टर एके आनंद ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने बताया कि इन दवाओं में निर्धारित मात्रा से कम सक्रिय तत्व पाए गए, जिससे उनकी प्रभावशीलता पर सवाल उठ गया है कुल 148 दवा नमूनों की जांच की गई थी, जिनमें से 10 नमूने गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतर पाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील दोहरे ने दवा नमूनों का जांच में विफल होना चिंताजनक बताया है। इसी जांच के दौरान, कफ सिरप के 12 नमूनों की रिपोर्ट भी आई है, जो सभी मानकों पर सही पाए गए हैं। उन्होंने ड्रग्स विभाग को जिलेभर में अभियान चलाकर दवा के नमूने एकत्र करने के निर्देश दिए हैं। सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को भी इस संबंध में निर्देशित किया गया है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026