बुलंदशहर में लेखपाल परीक्षा,10 हजार से अधिक परीक्षार्थी:एडमिट कार्ड पर शहर का नाम नहीं,100 मीटर का दायरा सील,परीक्षार्थी परेशान...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 21, 2026

बुलंदशहर में बृहस्पतिवार को लेखपाल मुख्य परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई। इस परीक्षा में 10 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। नकल रोकने के लिए पुलिस सुबह से ही अलर्ट मोड पर थी और परीक्षा केंद्रों पर कड़े इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे को पुलिस ने 'क्लीन स्वीप' कराया, जिसके तहत सभी दुकानें बंद करा दी गईं। परीक्षा की निगरानी अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से की गई। जिलेभर के कैफे, फोटो स्टेट की दुकानें, कोचिंग सेंटर और जनसेवा केंद्र भी बंद रखे गए। बुलंदशहर में कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा चली। परीक्षार्थियों को आईडी और बायोमेट्रिक स्कैन जैसी जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा की निगरानी कलक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूम से की गई। प्रत्येक केंद्र पर एक दरोगा, चार सिपाही और महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।सॉल्वर गिरोह की धरपकड़ के लिए अलग से पुलिस टीम तैनात की गई थी। प्रश्न पत्र ले जाने और उत्तर पुस्तिका लाने के दौरान भी सशस्त्र पुलिसकर्मी मौजूद रहे, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके। परीक्षा देने पहुंचे कई परीक्षार्थियों ने एडमिट कार्ड को लेकर परेशानी बताई। उनका कहना था कि आयोग द्वारा जारी ऑनलाइन एडमिट कार्ड पर सेंटर के नाम के साथ शहर का नाम कहीं भी अंकित नहीं था, जिससे उन्हें अपने परीक्षा केंद्र का पता लगाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026