भाजपा नेता ने 1 करोड़ वाले बयान पर माफी मांगी:टीएमसी सांसद सायोनी घोष का सिर काटने पर किया था ऐलान...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 21, 2026

बुलंदशहर में सिकंदराबाद नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा नेता डॉ. प्रदीप दीक्षित ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद सायोनी घोष का सिर काटने पर 1 करोड़ रुपये का इनाम देने संबंधी अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त किया है। वीडियो जारी कर बताया उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि सायोनी घोष सोशल मीडिया पर साझा की गई विवादित तस्वीर को लेकर पहले ही सार्वजनिक रूप से खेद जता चुकी थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं और अपने बयान पर खेद व्यक्त करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी को भी हिंसा की बात करने या किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का अधिकार नहीं है। डॉ. प्रदीप दीक्षित ने यह विवादित बयान पांच दिन पहले सिकंदराबाद में पंडित घनश्याम झा द्वारा निकाली जा रही 3100 किलोमीटर लंबी धर्म ध्वज यात्रा के शुभारंभ के दौरान दिया था। दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद भाजपा चेयरमैन बैकफुट पर आ गए। हालांकि, इस मामले में अभी तक पार्टी की ओर से डॉ. दीक्षित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026