बुलंदशहर में रामलीला महोत्सव का आगाज:1 राम बारात और कृष्ण रासलीला भी होगी,8 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 01, 2025
बुलंदशहर के गुलावठी शहर में 72वां श्री रामलीला महोत्सव 18 सितंबर से शुरू होगा। यह महोत्सव 3 अक्टूबर तक चलेगा। इस वर्ष मंचन का दायित्व ब्रजेश्वरी लीला मंडल वृंदावन के स्वामी भारत भूषण संभालेंगे। रामलीला समिति के अध्यक्ष शरद गर्ग, महामंत्री मयंक अग्रवाल और कोषाध्यक्ष हैप्पी वर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी दी। मंचन प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक होगा। महोत्सव की शुरुआत 18 सितंबर को भूमि पूजन से होगी। 19 सितंबर को राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर गणेश पूजन करेंगे। 29 सितंबर को लंका दहन का मंचन होगा। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में 23 सितंबर को श्री राम बारात शामिल है। 2 अक्टूबर को कुम्भकरण, मेघनाथ, अहिरावण और रावण वध का मंचन किया जाएगा। महोत्सव का समापन 3 अक्टूबर को राज तिलक और श्री कृष्ण रासलीला के साथ होगा।
Related Articles
मुंडाखेड़ा गांव की मस्जिद की दीवार भरभराकर गिरी,सलीम,आजिद की मौत।...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 10, 2026
रघुनाथपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को परेशानी : ऊंचागांव स्कूल में जलभराव, पढ़ाई बाधित...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 10, 2026
बुलंदशहर से नौकरी का लालच देकर ले गए; 71 दिन तक बंधक बनाकर रखा : युवक को मलेशिया में ₹2 लाख में बेचा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • July 10, 2026